कटिहार, जनवरी 8 -- कटिहार, वरीय संवाददाता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' के दौरान कटिहार जिले के लिए घोषित विकासात्मक योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में प्रशासन ने कमर कस ली है। समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा उद्घोषित सभी योजनाओं की प्रगति, कार्ययोजना और समयसीमा की गहन समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाएं जिले के विकास से सीधे जुड़ी हैं, ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभागों से अद्यतन प्रगति रिपोर्ट तलब की गई और जहां कार्य धीमा पाया गया, वहां तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि कटिहार जिले में लगभग 990 करोड़ रुपये से अधिक ...