पलामू, मई 9 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू की प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से शुक्रवार को मेदिनीनगर स्थित कार्यालय में गढ़वा के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने शिष्टाचार मुलाकात कर प्रशासनिक कार्यों एवं जिले के समग्र विकास को लेकर चर्चा की। प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने उपायुक्त को निर्देश दिया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से धरातल पर उतारा जाए, ताकि अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद लोगों तक उसका सीधा लाभ पहुंच सके। आयुक्त ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, राजस्व कार्यों में गति, जन शिकायतों के निष्पादन तथा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रशासन निरंतर सक्रिय रहे। उन्होंने अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने और जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयासरत रहने की सलाह दी।आयुक्त ने गर्मी के म...