योजनाओं को लेकर चक्रधरपुर और खड़गपुर के डीआरएम की बैठक
जमशेदपुर, जुलाई 18 -- ट्रेनों के परिचालन समय में सुधार, लाइन विस्तार एवं अन्य विकास योजना पर संयुक्त रूप से काम को लेकर चक्रधरपुर और खड़गपुर मंडल रेल प्रबंधक की बुधवार को बैठक हुई। चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया और खड़गपुर के डीआरएम ललित मोहन पांडेय ने संयुक्त योजनाओं को समय से पूरा करने पर विचार-विमर्श किया, जिससे हावड़ा-मुंबई मार्ग के दोनों मंडल में ट्रेनों का परिचालन समय से होने के साथ ही मालगाड़ियों से ढुलाई में दिक्कत न हो। डीआरएम के खड़गपुर जाने और लौटने दौरान टाटानगर के अधिकारी मिले थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.