योजनाओं को लाभुकों तक पहुंचाना पशुपालन पदाधिकारी का काम: डीसी
कोडरमा, जून 8 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं गव्य विकास विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में विभागवार योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कृषि विभाग की समीक्षा कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान बीज विनिमय योजना, झारखंड राज्य मिलेट मिशन, खरीफ बीज वितरण, मृदा जांच, किसान समृद्धि योजना, किसान गोष्ठी एवं किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) सहित अन्य योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी को झारखंड राज्य मिलेट मिशन के तहत मंडुवा की खेती को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। किसान क्रेडिट कार्ड योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.