चाईबासा, अगस्त 21 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जनहित का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। उपायुक्त ने जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में समग्र पंचायत उन्नति अभियान के तहत बैठक में यह निर्देश दिया। बैठक में 15वें वित्त आयोग के तहत टाइड एवं अनटाइड मद से प्राप्त राशि के उपयोग तथा पंचायत स्तर पर जनोपयोगी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर प्रखंडवार समीक्षा की गई। वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी सविता टोपनो उपस्थित रहीं। वहीं उप विकास आयुक्तउत्कर्ष कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुखिया गण, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, प्रखंड कोऑर्डिनेटर, पंचायत सचिव...