योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
झांसी, अगस्त 23 -- झांसी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की रविवार को कस्बा लुहारी में भिटौरा शक्ति केंद्र की बैठक हुई। अध्यक्षता वीर प्रताप सिंह ने की। इसमें पार्टी के निर्देशों एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक थान सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं को पार्टी नेतृत्व के निर्देशों से अवगत कराया। साथ ही भाजपा सरकार की ओर से संचालित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में मंडल महामंत्री अशोक कुमार, राजेश कुशवाहा, पुनीत कुशवाहा, रामकेश शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, रोहित, हरप्रसाद सहित अन्य पदाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.