रिषिकेष, मार्च 21 -- ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति, सिद्धांत एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है। संगठन में प्रत्येक पदाधिकारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करना चाहिए। शनिवार को रायवाला में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा के विभिन्न नवनियुक्त मोर्चा पदाधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करें। उन्होंने सभी से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने को कहा। मौके पर युवा मोर्चा जिला महामंत्री क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.