योजनाओं को गति देने वाराणसी के लिए रवाना हुई मुखिया की टीम
मधुबनी, अगस्त 18 -- मघुबनी, निसं । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित मुखिया की टीम सोमवार को वाराणसी के लिए रवाना हुई। जिला पंचायत संसाधन केंद्र से टीम को रवाना किया गया। चार दिवसीय एक्सपोजर विजिट के दौरान टीम वाराणसी के काशी विद्यापीठ प्रखंड स्थित करसरा मॉडल ग्राम पंचायत का भ्रमण करेगी। कार्यक्रम 20 अगस्त तक निर्धारित है। इसमें जिले के कुल 50 प्रतिभागी शामिल हैं। प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य प्रतिभागियों को मॉडल ग्राम पंचायत में संचालित विकास कार्यों और पंचायत स्तर की बेहतर कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। प्रतिभागी वहां पंचायत के विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और ग्रामीण विकास से जुड़ी व्यवस्थाओं का अध्ययन करेंगे। यह भी पढ़ें- Purnia News: उत्कृष्ट कार्यों, नवाचारों और बेहतर प्रशासनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.