महाराजगंज, मार्च 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भाजपा शिकारपुर मंडल एवं घुघली मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ घुघली क्षेत्र के बेलवा टीकर स्थित प्रभावती देवी महाविद्यालय में हुआ। घुघली मंडल के प्रशिक्षण अभियान में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने सरकार की उपलब्धियां विषय पर विस्तार से बोलते हुए कार्यकर्ताओं का अह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं के जी...