योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा-रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मई 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भाजपा के चांदनी चौक और केशवपुरम जिले का पंंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान शनिवार को शुरू हुआ। दोनों जिलों के शिविर में पहले दिन सात सत्रों का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार आई है और इसे अगले 27 साल तक बनाए रखने के लिए केंद्र व दिल्ली सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का भविष्य उज्जवल है, क्योंकि इसकी नींव कार्यकर्ताओं के राष्ट्रवाद, समर्पण और त्याग की भावना पर टिकी है।संगठन महामंत्री पवन राणा ने कहा कि डॉ. हेडगेवार की मेहनत से आरएसएस आज 100 साल बाद भी 74 स्वयंसेवी संस्थाओं की छतरी है और डॉ. मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलकर भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.