हजारीबाग, जून 7 -- इचाक, प्रतिनिधि। भाजपा इचाक पश्चिमी मंडल की संगठनात्मक बैठक इचाक स्थित बहुउद्देशीय भवन में मंडल अध्यक्ष गोपाल कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत कुमार चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीतिक सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।बैठक यह भी पढ़ें- पूर्वी मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न में...