रांची, मई 29 -- रांची, संवाददाता। समाहरणालय में डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जिला अनाबद्ध निधि के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीसी ने संबंधित कार्यकारी एजेंसियों को अविलंब संवेदकों के साथ एकरारनामा कर योजनाओं का कार्य शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि योजनाओं के गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि जनसेवा के उद्देश्य को प्रभावी रूप से पूरा किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...