रांची, जून 4 -- रांची, संवाददाता। समाहरणालय में आईटीडीए, कल्याण विभाग एवं जिला परिषद द्वारा संचालित विकास और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक की हुई। डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित योजनाओं, पीएम-एबीएचआईएम, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट व इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी की प्रगति की समीक्षा की गई। डीसी ने सभी कार्यकारी एजेंसियों को स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप लंबित योजनाओं को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी योजना की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने तथा जांच एवं सत्यापन के बाद ही भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में डीडीसी संजय भगत, आईटीडीए निदेशक मनीषा तिर्की, जिला परिषद के अभियंता तथा...