गोड्डा, फरवरी 14 -- बोआरीजोर, प्रतिनिधि। बोआरीजोर प्रखंड सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के अंतर्गत चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं को अधिक सक्षम बनाना, वित्तीय प्रबंधन में सुधार लाना, पंचायतों को जागरूक एवं सशक्त करना तथा पंचायत स्तर पर हो रहे कार्यों को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए डिजिटल तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षक दुर्गा हांसदा ने पंचायती राज व्यवस्था और उससे जुड़े विभिन्न पोर्टलों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने तरीके बताए गए। उन्होंने प्रधानमंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.