धनबाद, फरवरी 26 -- धनबाद जिला परिषद मद से होने वाले कार्यों में शिलान्यास और शिलापट्ट लगाने को लेकर जिला परिषद और संवेदकों के बीच विवाद गहरा गया है। मामले ने तूल पकड़ लिया है और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। इसको लेकर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की। जिप अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई स्थानों पर संवेदकों द्वारा बिना पूर्व सूचना शिलान्यास कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया। उन्होंने कहा कि संवेदकों ने शिलान्यास नहीं करने के संबंध में कोर्ट में आवेदन दिया था, जिस पर आदेश विभागीय स्तर पर प्राप्त हुआ है। ऐसे में विभाग को इस पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करना चाहिए। उनका कहना है कि जिला परिषद को अंधेरे में रखकर किसी भी योजना की शुरुआत करनी उचित नहीं है। ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर कई जगहों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.