दुमका, अगस्त 2 -- दुमका, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रमुख योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुमका की ओर से एक व्यापक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नालसा की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना था। यह भी पढ़ें- Dumka News: बासुकीनाथ : डालसा ने श्रावणी मेला में लगाया विधिक जागरूकता स्टॉलकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुमका के सचिव ने कहा कि न्याय तक समान पहुंच प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। आर्थिक या सामाजिक रूप से कमजोर...