मधुबनी, मार्च 21 -- खजौली,निज प्रतिनिधि। खजौली प्रखंड की सुक्की पंचायत में 15वीं एवं षष्टम राज्य वित्त आयोग की योजनाओं के वितरण में भेदभाव की शिकायत को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। पंचायत समिति सदस्य आभा देवी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा जारी पत्र में डीआरडीए के निदेशक लेखा सह खजौली प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी सैययद सरफराजुद्दीन को मामले की जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मधुबनी के पत्र के आलोक में की गई है। आवेदिका ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि पंचायत समिति क्षेत्र संख्या-12 में योजनाओं के वितरण में असमानता बरती गई है, जिससे क्षेत्रीय संतुलन बिगड़ गया है और आम जनता में असंतोष ...