योजनाओं के लाभ के लिए फार्मर रजिस्ट्री जरूरी
आजमगढ़, जून 10 -- सगड़ी। अजमतगढ़ ब्लाक के सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सहायकों की बैठक हुई। जिसमें ऑनलाइन उपस्थिति, सीएससी द्वारा संचालित सेवाएं, फार्मर रजिस्ट्री, मानदेय की समय पर प्राप्ति संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्षता कर रहे सहायक खंड विकास अधिकारी सुभाषचंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ किसानों को तभी मिल पाएगा जब उनकी फार्मर रजिस्ट्री हुई होगी। क्षेत्र के सोकहना खालसा में चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्राम वासियों को दी गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव अभिषेक प्रभाकर, प्रधान रामनाथ यादव, शहाबुद्दीन अहमद,अश्वनी कुमार, अविनाश वर्मा आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: फार्मर रजिस्ट्री 30 जून तक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.