कौशाम्बी, मार्च 6 -- कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद पुष्पेंद्र सरोज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी ने योजनाओं की प्रगति का आंकड़ा बारीकी से देखते हुए लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने का निर्देश विभागाध्यक्षों को दिया। बैठक की शुरुआत सांसद ने गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा से किया। इस दौरान सभी अधिकारियों से कहा कि विभागीय योजनाओं में लक्ष्य सापेक्ष प्रगति लाई जाय और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराई जाय। प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि की बैठक शीघ्र आहूत किया जाय एवं बैठक में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाय। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.