मैनपुरी, जुलाई 1 -- विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही का एक बड़ा उदाहरण नवीगंज में देखने को मिल रहा है। यहां युवा मंगल दल के खेल मैदान की भूमि पर पिछले दो वर्षों में एक के बाद एक तीन अलग-अलग योजनाओं की घोषणा तो हुई, लेकिन आज तक कोई भी काम पूरा नहीं हो सका। इससे ग्रामीणों में शासन-प्रशासन की कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश है और खेल मैदान की जगह सिर्फ घास जमी हुई है। करीब दो वर्ष पूर्व विद्युत विभाग ने इसी भूमि पर बिजलीघर निर्माण की योजना बनाई थी। अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण और सर्वेक्षण भी किया, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इसी भूमि के पिछले हिस्से में हर घर जल मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य भी लगभग दो वर्षों से अधूरा पड़ा है। अब शासन की मंशा के अनुरूप इसी भूमि पर पंचायत उत्सव भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई...