गुमला, अप्रैल 11 -- कामडरा, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को कामडारा प्रखंड में संवाद सह बीएलए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। उन्होने पेसा अधिनियम की जानकारी देते हुए कहा कि यह कानून अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समुदाय को जल,जंगल और जमीन पर अधिकार देता है। उन्होंने ग्रामसभा को सशक्त बनाने और स्थानीय निर्णय प्रक्रिया को मजबूत करने पर जोर दिया।मुख्य प्रशिक्षक अनिरुद्ध चौबे ने एसआईआर की प्रक्रिया समझाते हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण के महत्व को बताया। उन्होंने कहा ...