देवरिया, अगस्त 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में जनपद के चयनित आकांक्षी ब्लॉकों के अधिकारियों के व्यवहार परिवर्तन एवं जन जागरूकता के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में अधिकारियों को आकांक्षी ब्लॉकों सहित जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने तथा व्यवहार परिवर्तन की बारीकियों से अवगत कराया गया।इस दौरान बताया गया कि अधिकारी जनसामान्य के बीच जाकर अपने कार्य एवं योजनाओं की जानकारी दें तथा लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। साथ ही, व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान पर भी विशेष बल दिया गया। आयोजित प्रशिक्षण में जनपद के चयनित आकांक्षी ब्लॉक गौरीबाजा...