मऊ, मार्च 23 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के खीरीकोठा में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्षों एवं प्रधानाध्यापकों को शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, विद्यालय संचालन एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि समिति और विद्यालय प्रशासन आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, तो निश्चित रूप से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकता है। नोडल एआरपी समर बहादुर सिंह ने कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर आगामी 25 मार्च को आयोजित होने वाले नवआरम्भ उत्सव को धूमधाम से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.