बस्ती, जून 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने सहायक श्रमायुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसकी प्रति उपश्रमायुक्त बस्ती मंडल को भी दिया है। यह नोटिस विभागीय योजनाओं का समुचित तरीके से प्रचार प्रसार नहीं होने पर दी गई। सहायक श्रमायुक्त को दिए निर्देश में उप श्रमायुक्त रचना केसरवानी ने कहा कि सीडीओ की ओर से दी गई नोटिस में बताया कि श्रम विभाग के कार्यों की विभागीय समीक्षा हुई। समीक्षा में यह स्पष्ट हुआ कि एएलसी स्तर से बोर्ड की संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार नहीं किया जा रहा है। इस कारण आवेदन पत्र कम आ रहे हैं। प्राप्त आवेदनों को समय से स्वीकृति भी नहीं हो रही है। इसे सुनिश्चित करने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया जा रहा है। इस पर सीडीओ ने गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने विभागीय कार्यों के निष्...