मधेपुरा, जनवरी 29 -- मधेपुरा। शहर के झल्लूबाबू सभागार में गुरूवार को एक दिवसीय रबी फसल कटनी प्रयोग का प्रशिक्षण-सह आवृति चर्चा का आयोजन किया गया। अपर समाहर्ता, अरुण कुमार सिंह ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मौजूद प्रतिभागियों को बताया कि फसल कटनी प्रयोग बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इसके द्वारा आकड़ों का सही तरीके से संग्रह किया जाता है जिससे कृषि उत्पादकता में बढ़ोत्तरी होती है। इसके आधार पर सरकारी योजनाओं का निर्माण किया जाता है । इसके बाद जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शिवनारायण राउत् द्वारा फसल कटनी प्रयोग के बारे विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी , सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, उपनिदेशक सांख्यिकी शशिकांत उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.