बरेली, मार्च 9 -- आंवला। सिलाई मशीन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर एक महिला से एक लाख की ठगी की गई। गांव करुआताल की मिथिलेश पत्नी लेखराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले वर्ष उनके गांव की ही एक महिला ने उन्हें सरकारी योजना के तहत सिलाई मशीन दिलाने का झांसा दिया था। इसके लिए उसने जरूरी कागजात ले लिए। आरोप है कि महिला ने अपने ऑनलाइन सेंटर चलाने वाले साथियों के साथ मिलकर मिथिलेश की बेटी की शादी के नाम पर एक लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराया और धोखे से ओटीपी पूछकर पूरी राशि हड़प ली।जब उन्हें ठगी का पता चला तो उन्होंने गांव के प्रधान की मौजूदगी में पंचायत बुलाई। मीटिंग में जब पैसे वापस करने की बात उठी तो आरोपी महिला और उसके बेटे गाली-गलौज पर आमादा हो गए। महिला ने तहरीर देकर आरोपी महिला पर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.