गुमला, अप्रैल 13 -- घाघरा, प्रतिनिधि। पंचायत उपबंध झारखंड नियमावली 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में सीओ खाखा सुशील कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर व्यापक रणनीति तय की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी राजस्व ग्रामों में 16,17 और 18 अप्रैल को ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। प्रत्येक गांव में दो पालियों में ग्राम सभा कर अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए ग्राम प्रधान, मुखिया और पर्यवेक्षक के बीच समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया गया।सीओ ने बताया कि ग्राम सभा के माध्यम से ही ग्राम प्रधान के लिए ग्राम सहायक का चयन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सहरसा : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू वहीं ग्राम प्र...