मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सड़क, नाला, स्लैब, पुल या पुलिया आदि के निर्माण से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन और पर्यवेक्षण को लेकर निगम के अभियंताओं को वार्ड आवंटित किए गए हैं। इसके तहत सहायक अभियंता मो. मुजम्मिल को वार्ड एक से 13, अभिनव पुष्प को 14 से 25, रक्षा विसेन को 26 से 37 और राकेश कुमार को वार्ड 38 से 49 तक की जिम्मेवारी दी गई है। इसके अलावा कनीय अभियंता खुशबू कुमारी वार्ड एक से आठ, राम कुमार पांडेय नौ से 16, शालू सिंह 17 से 24, लालबाबू यादव 25 से 32, संजीव कुमार 33 से 40 और सूर्य नारायण झा वार्ड 41 से 49 तक के काम को देखेंगे। इस संबंध में नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने आदेश जारी किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...