सीतामढ़ी, जून 23 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में सोमवार को जिलाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

योजनाओं की गुणवत्ता पर जोर : बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्षित लाभुकों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभागों को तय मानकों के अनुरूप का...