गढ़वा, दिसम्बर 13 -- धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ विमल कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना और बाल विकास परियोजना सहित प्रखंड में संचालित सभी पूर्व की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बीडीओ ने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को सही तरीके से धरातल पर उतारना सभी पदाधिकारियों और कर्मियों की जवाबदेही है। उन्होंने विशेष रूप से मनरेगा कर्मियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि आम जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन लाभुकों का कार्य लंबित हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार प...