सिद्धार्थ, मई 24 -- शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ ब्लॉक सभागार में शनिवार को पंचायत सहायकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सरकारी योजनाओं, विशेषकर श्रम विभाग द्वारा संचालित भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन के लिए पंचायत सहायकों को जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का बोर्ड में पंजीकरण कराकर उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा सकता है। इस अवसर पर बीडीओ चन्द्रभूषण त्रिपाठी, एडीओ पंचायत संजय पटेल, प्रसून शुक्ल, तेज नारायण, अमरजीत पांडेय, जयप्रकाश, अमन शर्मा, सपना त्रिपाठी, मनीषा, जयकुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- श्रमिकों के अधिकार और सुविधाओं पर हुआ मंथन यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर को लेकर जीविका दीदियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम

ह...