योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण
गोपालगंज, जून 26 -- कुचायकोट, एक संवाददाता। मनरेगा के जगह पर पहली जुलाई से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन लागू होगा। एक जुलाई से लागू होने वाली इस नई व्यवस्थाओं व कार्य प्रक्रियाओं को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ मनरेगा से जुड़े कर्मियों को विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक तथा मनरेगा के अन्य कर्मी भाग लेंगे। इस दौरान योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता, समयबद्ध कार्य निष्पादन, मजदूरों के अधिकारों एवं नई प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी जाएगी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.