गिरडीह, मार्च 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने शुक्रवार को जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक की। जिसका उद्देश्य कार्यकारी एजेंसियों से संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा करना तथा चयनित एजेंसियों द्वारा प्रस्तुत विपत्रों का मूल्यांकन कर उनके अनुमोदन पर विचार करना था। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत एजेंसियों द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आम जनता तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचाए। इसके लिए एजेंसियों की जवाबदेही तय करनी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखे, ताकि योजनाओं का उद्देश्यपूर्ण रुप से साकार हो सके। चयनित एजेंस...