योजनाओं के क्रियान्वन में तेजी लाने का निर्देश
धनबाद, जून 17 -- बलियापुर। बीडीओ प्रभाषचंद्र दास ने मंगलवार को आवास, मनरेगा, 15 वीं वित्त, पेयजल व स्वच्छता सहित अन्य विकास योजनाओं के क्रियान्वन में तेजी लाने को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि योजनाओं के क्रियान्वन में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खराब पड़े सभी चापानलों की अविलंब मरम्मत का निर्देश दिया। बीपीआरओ मो. आलम, सभी पंचायत सचिव, जेई, एई आदि मौके पर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.