औरैया, अप्रैल 1 -- औरैया, संवाददाता। जिला उद्योग केन्द्र में आवेदन पत्रों को आगे बढ़ाने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। यदि कार्यालय का कोई कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति आवेदन प्रेषण के नाम पर पैसे की मांग करता है या वसूलता है, तो उसकी शिकायत तत्काल की जाए। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र औरैया के उपायुक्त उद्योग ने जनपदवासियों को अवगत कराया है कि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना, एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत इच्छुक अभ्यर्थी ऑ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.