नैनीताल, जून 12 -- भीमताल। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में प्रगति पोर्टल का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राज्य वित्त, केंद्रीय वित्त एवं जिला योजना से प्राप्त धनराशि की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जिला विकास अधिकारी से विधायक निधि, मनरेगा व अन्य विकास योजनाओं की वर्तमान स्थिति, पोर्टल पर डेटा अपलोडिंग की प्रगति की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- योजनाओं की सूचनाएं समयबद्ध ढंग से पोर्टल पर अपलोड करें : डीडीए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...