योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
बहराइच, जुलाई 2 -- बहराइच,संवाददाता। कृषि भवन सभागार में उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समस्त योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जनपद में संचालित योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। उप निदेशक वर्मा ने कहा कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव ने सभी राजकीय कृषि बीज भंडारवार बीज व बीज मिनीकिट वितरण की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जनपद में अभी भी कई प्रकार के बीज मिनीकिट बुकिंग से अवशेष हैं। इन्हें अतिशीघ्र किसानों में बुक कराने के निर्देश दिए गए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रिया नंदा, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक प्रिया सिंह, सुधाकर शुक्ला, पंकज कुमार, राम प्रकाश मौर्य, कुलदीप वर्मा, अरविंद कुमार, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.