कन्नौज, मई 1 -- अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिले में श्रमिकों के सशक्तिकरण और योजनाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष गोष्ठी एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त उद्योग कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने की, जहां श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ भी वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी देखा गया, जिससे श्रमिकों को सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी मिली। इस मौके पर मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना और कन्या विवाह सहायता योजना के तहत लाभार्थियों को धनराशि प्रमाण पत्र सौंपे गए। साथ ही एक जिला एक उत्पाद ओडीओपी योजना के तहत इत्र और अगरबत्ती ट्रेड से जुड़े श्रमिकों को टूल किट वितरित कर उन्हें स्वरोजगार...