सीतापुर, फरवरी 27 -- बलरामपुर संवाददाता। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के तहत संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों को योजनाओं के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए सभी विभाग अपने-अपने प्रगति सूचकांकों में सुधार लाएं। उन्होंने पोर्टल पर समय से और शत-प्रतिशत डाटा फीडिंग सुनिश्चित करने, कम रैंकिंग वाली योजनाओं में सुधारात्मक कार्रवाई कर प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही विभागाध्यक्षों को साप्ताहिक स्तर पर समीक्षा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि डाटा की शुद्धता और पारदर्शिता सर्वोपरि है। गलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.