योजनाओं की प्रगति में तेजी लायें अफसर : योगेंद्र प्रसाद
रांची, सितम्बर 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने पेयजल विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि योजनाओं की प्रगति में तेजी लायें तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने को गंभीरता से लें। राज्य स्तर से एक उच्चस्तरीय टीम गठित कर सभी योजनाओं का स्थलीय अवलोकन एवं विस्तृत समीक्षा कराई जाए। जिन योजनाओं में कार्य शुरू नहीं हुआ है, उनमें 15 दिनों के भीतर कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित करें। वे शुक्रवार को नेपाल हाउस स्थित विभागीय कांफ्रेस हॉल में समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान धनबाद अंचल अंतर्गत तेनुघाट बहु-ग्रामीण जलापूर्ति एवं एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित अवधि में कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.