गिरडीह, अक्टूबर 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने बुधवार को वीबी-जी राम जी सहित ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रखंडवार बैठक की। जिसमें योजनावार एवं प्रखंडवार उपलब्धियों की समीक्षा कर कहा कि सरकार की प्राथमिकतावाली योजनाओं के क्रियान्वयन में गति, पारदर्शिता और परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। उन्होंने बीडीओ और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक माह के भीतर योजनाओं की प्रगति में ठोस सुधार सुनिश्चित करें। लक्ष्य प्राप्ति में किसी प्रकार की शिथिलता, अनावश्यक विलंब अथवा कार्यों के प्रति उदासीनता को गंभीरता से लिया जाएगा। कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं का उद्देश्य केवल कागजी प्रगति नहीं, बल्कि वास्तविक लाभुकों तक समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसलिए सभी अधिकारी क्षेत्र भ्...