योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें प्रखंड कल्याण पदाधिकारी: डीडीसी
गिरडीह, मई 21 -- गिरिडीह। गिरिडीह डीडीसी स्मृता कुमारी ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग से संचालित विकासात्मक और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की। जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने साइकिल वितरण, प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रखंडवार प्रगति की जानकारी ली। निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ योग्य छात्र-छात्राओं तक पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पहुंचाये। कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में वर्ग-8 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत साइकिल उपलब्ध कराएं। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.