सीतामढ़ी, जून 2 -- शिवहर। भाजपा के जिला इकाई द्वारा केंद्र की पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सरकार के 12 वर्ष के विकास ,विश्वास एवं जन कल्याण के कार्यक्रमों की जानकारी देने को लेकर योजना बैठक का आयोजन पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को किया गया। जिसमें संगठन विस्तार एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। यह भी पढ़ें- भाजपा ने की मोदी सरकार के 12 साल के कामकाज को जन जन तक लेकर जाने की बड़ी तै...