कटिहार, मार्च 15 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि डाक विभाग द्वारा आमलोगों को योजनाओं की जानकारी देने तथा सुकन्या सहित अन्य बचत खाता खुलवाने को लेकर ग्रामीण स्तर पर डाक मेला का आयोजन किया जा रहा है। डाक मेला की उपलब्धि को लेकर डाक अधीक्षक प्रसुन कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। डाक अधीक्षक ने कहा कि अधिक से अधिक खाता खुलवाने को लेकर विशेष अभियान 12 मार्च को चलाया गया। विशेष अभियान में कटिहार मंडल में चार हजार लाभुकों का खाता खोला गया। डाक अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक डाकघर को 20 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। राज्य स्तर पर हुई समीक्षा बैठक में कटिहार मंडल की उपलब्धि लक्ष्य के अनुरूप नहीं पाई गई। इसको लेकर वरीय अघिकारियों ने नाराजगी जताते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है।

हिंद...