छपरा, जून 17 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण के तत्वावधान में जिले के विभिन्न शैक्षणिक एवं सुधारात्मक संस्थानों में विशेष विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से आमजन, छात्र-छात्राओं एवं बंदियों को कानून संबंधी अधिकारों, नालसा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा नशा मुक्ति अभियान की जानकारी दी जाएगी।

शिविरों का उद्देश्य डीएलएसए से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को कानूनी रूप से जागरूक बनाना तथा उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सचेत करना है। शिविरों में किशोरों और युवाओं को नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध से बचाव, निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकार सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जाएगी। जिला विधिक जागरूकता समिति का म...