भभुआ, मई 27 -- विशेष बैठक बुलाने का दिया आवेदन, स्ट्रीट लाइट में अनियमितता की जांच शुरू भभुआ में बसपा नेता व जिला पार्षद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उठाए सवाल (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। जिला परिषद चल रही ग्रामीण विकास योजनाओं और स्ट्रीट लाइट लगाने में अनियमितता को लेकर बुधवार को राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई। यह भी पढ़ें- जिले के विकास में कैमूर की जिला परिषद अव्वल है: रिंकी सिंहप्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाए गए सवाल जिला परिषद सदस्य सह बसपा नेता विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिला परिषद अध्यक्ष से सभी योजनाओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा पूरे कार्यों का लेखा-जोखा सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिला परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर पिछले तीन माह से कोई बैठक नहीं हुई है, जबकि बिहार पंचाय...