बागपत, फरवरी 17 -- बागपत। जिला पंचायत राज विभाग विभाग की खराब प्रगति पर शासन से नाराजगी जाहिर की गई। 12 बिंदुओं पर हुई समीक्षा में जिले की स्थित खराब मिली है। इस पर मंडलीय उपनिदेशक पंचायत ने प्रभारी डीपीआरओ को नोटिस जारी किया। नोटिस से अवगत कराया कि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु कार्ययोजना अपलोड न किए जाने से राज्य में जिले की खराब प्रगति है। उत्सव भवन का राज्य स्तर प्रस्ताव प्रेषित नहीं किया गया है। मातृ भूमि योजनांतर्गत जनपद में एक सोलर स्ट्रीट लाइट का विवरण निदेशालय को उपलब्ध नहीं कराया गया। नौ अंत्येष्टि स्थल का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष तीन का ही निर्माण कराया, जो राज्य स्तर पर खराब स्थित है। वर्ष 2023-24 के बहुउद्देश्यीय पंचायत भवन निर्माण का लक्ष्य चार के सापेक्ष एक का ही निर्माण कराया। आरजीएसए योजना के तहत पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.