जमुई, मई 9 -- जमुई । कार्यालय संवाददाता मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में आज आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जमुई के जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने जिले में संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों की अद्यतन स्थिति साझा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार की उस प्राथमिकता को धरातल पर उतारना रहा, जिसमें आम जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना अनिवार्य है। जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने समीक्षा के दौरान आयुक्त महोदय को जमुई जिले में लंबित नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन और राजस्व न्यायालयों में चल रहे मामलों की वर्तमान प्रगति से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। यह भी पढ़ें- योजनाओं की आयुक्त ने की समीक्षा उन्होंने बताया कि जिला प...