जमुई, मार्च 6 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता मुंगेर प्रमंडल आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने जमुई जिला मुख्यालय का दौरा कर यहां की प्रगति और सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की। आयुक्त ने इस दरम्यान जिले में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। आगामी जनगणना की तैयारियों की जानकारी ली। इससे जुड़े गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और डेटा संग्रहण के कार्य को ससमय संपन्न कराने के निर्देश दिए। आयुक्त ने जिले की पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता के बीच अपनी उपस्थिति और संवाद को और अधिक मजबूत करें ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। समीक्षा के क्रम में आयुक्त ने हाल ही में संपन्न हुए होली के त्योहार का विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.