सिमडेगा, मार्च 23 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति की मासिक बैठक प्रमुख सुशीला देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की गई तथा कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रमुख सुशीला देवी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से ग्रामीणों तक पहुंचे। उन्होंने विशेष रूप से पेयजल, सड़क, आवास और मनरेगा कार्यों की प्रगति पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को उठाया। कई सदस्यों ने सड़क की खराब स्थिति, बिजली आपूर्ति में बाधा और जल संकट की समस्या से अवगत कराया। इस पर संबंधित विभागों के अधिकारिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.